देश के पुराने अंगरेजी अखबार ने हिन्दू नाम के साथ प्रतिष्ठा अर्जित की है, पिछले दिनों इस हिन्दू पर लक्ष्मी नामधारी पत्रकार ने ऐसा धब्बा लगाया है, जिस पर अफसोस और चिन्ता होती है। इस मामले का उल्लेख मेरी पिछली पोस्ट 36 खसम पर है।
रायपुर से प्रकाशित समाचार पत्र दैनिक 'छत्तीसगढ़ वॉच' ने इसकी सुध ली है।
![]() |
| 20 फरवरी, मंगलवार को मुखपृष्ठ पर प्रकाशित समाचार |
![]() |
| 21 फरवरी, बुधवार को अंतिम पृष्ठ पर प्रकाशित समाचार |
इसके अलावा ललित शर्मा जी ने फेसबुक पर तथा वरुण कुमार सखाजी ने भड़ास पर इसकी चर्चा अपने-अपने ढंग से की है। इस बीच पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के हस्ताक्षर युक्त प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख है कि आयोग, लेखिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगेगा और कार्यवाही करेगा।
इस संचार युग में यह खोज-खबर 'द हिन्दू' को होगी ही, लेकिन शायद बड़े पत्र-पत्रकार को 'छोटी-मोटी' बात की परवाह कहां... सवाल कि ये कैसा हिन्दू और ये कैसी लक्ष्मी है?


