![]() |
| मनु नायक |
छत्तीसगढ़ी की पहली फिल्म, अप्रैल 1965 में रिलीज मनु नायक की 'कहि देबे संदेस' थी, इसी दौर में विजय पांडे-निरंजन तिवारी की 'घर द्वार' भी बनी। वैसे सन 1953 में आई फिल्मिस्तान की 'नदिया के पार' के आरंभिक दृश्यों में मल्लाहों के किशोर साहू लिखित संवाद में छत्तीसगढ़ी पुट है। इस पृष्ठभूमि और इतिहास के साथ छत्तीसगढ़ के फिल्मोद्योग, जिसे रालीवुड फिर छालीवुड कहा जा रहा है, का सही मायनों में सिलसिलेवार आरंभ, छत्तीसगढ़ राज्य गठन 1 नवंबर 2000 के हफ्ते भर पहले आई फिल्म मोर छइंहा भुंइया' से हुआ। इस दशक की बात करें तो अजीब जान पड़ता है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों की सूची के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है और फिर भी फिल्म संबंधी तथ्य को लेकर भ्रम बना रहता है। मैंने एक पोस्ट में छत्तीसगढ़ी फिल्मों और गीतों पर गंभीर, अधिकृत अध्ययन किए जाने की बात लिखी है। छत्तीसगढ़ी गीतों पर किसी अनाम ब्लॉगर ने 'छत्तीसगढ़ी गीत संगी' आरंभ किया, लेकिन छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए लगा कि सुझाव जैसी यह गुहार अनसुनी रही, इसलिए आधा-अधूरा ही सही, शुरू कर देना जरूरी लगा, सो अंग्रेजी अकरादिक्रम में अब तक रिलीज छत्तीसगढ़ी फिल्मों की सूची -
01 अब मोर पारी हे, 02 अंगना, 03 ए मोर बांटा, 04 बैर, 05 बंधना, 06 बनिहार, 07 भांवर, 08भुंइया के भगवान, 09 भोला छत्तीसगढ़िया, 10 छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया,
इसके साथ कुछ ऐसे नाम भी मिले, जिनके लिए बताया गया कि इनमें वीडियो फिल्म/ बिना सेंसर सर्टिफिकेट की/ डब की गई हैं, ये नाम हैं -
01 अनाड़ी संगवारी, 02 चंदन बाबू, 03 हर हर महादेव, 04 लेड़गा ममा, 05 लोरिक चंदा, 06 मन के बंधना, 07 मया मा फूल मया मा कांटे, 08 माटी मोर महतारी, 09 पुन्नी के चंदा, 10 सीता, 11 संग म जीबो संग म मरबो, 12 मोर सैंया ।
छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता - मनु नायक, विजय पान्डे, शिवदयाल जैन, प्रेम चन्द्राकर, राकी दासवानी, अलक राय, मोहन सुन्दरानी, मधुकर कदम, दुष्यंत राणा, मनोज वर्मा, क्षमानिधि मिश्रा, संतोष जैन, रूपाली-संदीप तिड़के, संतोष सारथी, निर्देशक - निरंजन तिवारी, सतीश जैन, प्रेम चन्द्राकर, क्षमानिधि मिश्रा, मनोज वर्मा, डॉ. पुनीत सोनकर, असीम बागची, मनु नायक। संगीत - मलय चक्रवर्ती, कल्याण सेन, सुनील सोनी, दुष्यंत हरमुख, भूपेन्द्र साहू, गीत - हनुमंत नायडू, हरि ठाकुर, लक्ष्मण मस्तुरिया, राकेश तिवारी, कुबेर गीतपरिहा, प्रीतम पहाड़ी, कैलाश मांडले, रामेश्वर वैष्णव, गिरवरदास मानिकपुरी गायन - लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी,महेन्द्र कपूर, साधना सरगम, कुमार शानू, अनूप जलोटा, विनोद राठौर, उदित नारायण, सुदेश भोंसले, कविता कृष्णमूर्ति, सुमन कल्याणपुर, मीनू पुरषोत्तम, मन्ना डे, बाबा सहगल, अनुराधा पौडवाल, सोनू निगम, अभिजीत, बाबुल सुप्रियो और सुरेश वाडकर जैसे बालीवुड वालों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं में ममता चंद्राकर, अलका चंद्राकर, मिथिलेश साहू, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, प्रभा भारती आदि की लंबी सूची है।
अभिनय - अनुज शर्मा, प्रकाश अवस्थी, करन खान, अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, लोकेश देवांगन, राजू दीवान, मनोज जोशी, योगेश अग्रवाल, संजय बत्रा, चंद्रशेखर चकोर, शशिमोहन सिंह, अंकित जिंदल/ निशा गौतम, पूनम नकवी, प्रीति डूमरे, विभा साहू, शिखा चिदाम्बरे, रीमा सिंह, स्वप्निल कर्महे, सीमा सिंह, सिल्की गुहा/ मनमोहन ठाकुर, अनिल वर्मा, रजनीश झांझी, पुष्पेन्द्र सिंह, उपासना वैष्णव, सुमित्रा साहू, संजू साहू, रंजना नोनहारे/ शिवकुमार दीपक, कमल नारायण सिन्हा, संजय महानंद, शैलेष साहू, निशांत उपाध्याय, बसंत दीवान, प्रमोद भट्ट, हेमलाल कौशिक, क्षमानिधि मिश्रा।
ऊपर आए नाम महत्व या प्राथमिकता के अनुसार नहीं हैं, न ही सूची, यह मात्र कुछ उदाहरण हैं।
छत्तीसगढ़ी फिल्मों का तथ्यात्मक, पक्का लेखा-जोखा बनाने के लिए इस शुरूआत के साथ प्रस्ताव है कि निम्नानुसार बिंदुओं पर जानकारी-सूची तैयार करने की तुरंत आवश्यकता बनने लगी है, प्रस्तावित बिंदु हैं - फिल्म का नाम, मुहूर्त दिनांक, सेंसर सर्टिफिकेट का वर्ग और दिनांक, रिलीज दिनांक, निर्माता/बैनर, निर्देशक, कहानी-पटकथा-संवाद, संगीत, गीत, गायक-गायिका, अभिनेता इसके साथ तकनीशियनों और फिल्म की सफलता आदि अन्य पक्ष।
पहले भी निवेदन कर चुका हूं कि यह मेरी प्राथमिक जानकारी का क्षेत्र और विषय नहीं है इसलिए प्रारूप, सूची, जानकारी में संशोधन-सुझाव का स्वागत रहेगा। कृपया जानकारी सिर्फ नाम जोड़ने-काटने वाली नहीं, बल्कि उक्तानुसार बिंदुओं पर तथ्यात्मक हों, अगर संभव हो तो फिल्मवार जानकारी का सहयोग दें, यानि किसी एक फिल्म से संबंधित उक्त सभी बिंदुओं पर एक साथ अधिकृत जानकारी।
बिना खास तैयारी के उत्साह के चलते शुरू तो कर दिया है, लेकिन कोई यह बीड़ा उठाना चाहे तो उनके लिए हरसंभव सहयोग सहित आभारी रहूंगा। यहां उल्लिखित सभी नामों के प्रति आदर।